फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएम सुक्खू ने किया बालिका आश्रम कल्पा का दौरा, रोघी सुसाइड प्वाइंट पर बेटी के साथ खींची तस्वीर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कल्पा स्थित बालिका आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान छात्राओं ने समूहगान, एकल गान और अलग-अलग विषय पर भाषण प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने छात्राओं की सराहना की और इसी तरह आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही हिंदुस्तान का पहला ऐसा कानून बनाया, जिसमें आश्रम की बालिकाओं का 27 वर्ष तक ख्याल रखेगी जो बालिकाओं का कानूनी अधिकार है। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा के बाद पढ़ाई करने के लिए इच्छुक बालिकाओं को हर महीने चार हजार, साथ ही जिस संस्थान में पढ़ रही है या पढ़ना चाहती है उसकी सारा फीस सरकार देगी। हॉस्टल और पीजी के लिए तीन हजार रुपये संशोधन में लाएगी। उन्होंने बताया कि हॉस्टल की बालिकाओं के लिए साल में एक बार घूमने के लिए हवाई सेवा की सुविधा मिलेगी। इसमें थ्री स्टार होटल और 15 दिन रहने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कल्पा बालिका आश्रम में बालिकाओं से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार सर्दियों और गर्मियों में कपड़े लेने के लिए 5-5 हजार रुपये देती है । दीपावली में 500 रुपये दिया जाता है और आश्रम में खाना बनाने के लिए 500 रुपये पर बालिकाओं के हिसाब से दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आश्रम में रह रही बालिकाओं के सरकार ही माता और पिता है। उन्होंने बालिकाओं को 25 हजार रुपये सालाना देने की घोषणा की। इस दौरान कल्पा से आगे रोघी सुसाइट पांइट का निरीक्षण किया और अपने बेटी के साथ फोटो भी खींची। इसके बाद आईटीबीपी हेलीपेड से शिमला के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें