फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर में हुई वार्षिक एथलेटिक मीट

गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मशाल जलाकर छात्रों की ओर से की गई, जिसके बाद मुख्य अतिथि उप प्रधानाचार्य डॉ. विद्या बंधु ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। डॉ. नेगी ने अपने उद्घाटन भाषण में खेलों के महत्व पर जोर दिया और विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम में छात्रों के मार्च पास्ट ने सबका ध्यान आकर्षित किया, जिसमें विभिन्न छात्रावास के छात्र- छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्रों ने भाग लिया।वहीं दाैड़, शॉट पुट, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, और हाई जंप , लॉन्ग जंप आदि स्पर्धाएं हुईं। हाई जंप (महिला) में प्रथम स्थान बीए द्वितीय वर्ष की श्रुति, दूसरे स्थान पर सोनाली, तीसरे स्थान पर अंजलि, लाॅन्ग जंप में रितिका प्रथम स्थान, सोनल दूसरे व अंजलि तीसरे स्थान पर रही। लाॅन्ग जंप (पुरुष) वर्ग में कार्तिक प्रथम, अमन दूसरे व अभिषेक तीसरे स्थान पर रहा। जेवलिन थ्रो में सोनल प्रथम, सुप्रिया दूसरे व रितिका नेगी तीसरे स्थान पर रहीं। शॉट पुट (महिला) में श्रुति प्रथम, प्रिया दूसरे व दिव्या तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो (महिला) में श्रुति प्रथम, रीतिका नेगी दूसरे व प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें