फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग: पराला मंडी यार्ड के पास सेब से लदा ट्रक पलटा, दो लोग घायल

ठियोग के नजदीक पराला मंडी यार्ड के पास बीती रात ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है की सेब से लदा ट्रक पराला मंडी से काठमांडू नेपाल के लिए जाना था, लेकिन शिरगुला नाला के पास पलट गया। इस दौरान चालक और परिचालक दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की बचाव टीम ने कटर और क्रेन का उपयोग करके दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुरी रात बचाव अभियान चला। पुलिस ने एक घायल को सुबह दो बजे और दूसरे को सुबह छह बजे सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों यूपी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें