पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चार ब्लॉक रामपुर, कुमारसैन, ननखड़ी और सराहन ब्लॉक के करीब 200 अध्यापकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में हेमंत और गोविंद बतौर मुख्य स्त्रोत व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने सभी अध्यापकों को कंप्यूटर के सभी सिस्टम के बारे प्रशिक्षण दिया। इस दौरान अध्यापकों के लिए प्रैक्टिकल का भी आयोजन किया गया। अध्यापकों को स्कूल यू डाइस कोड, पावर ऑफ केयान, डिजिटल क्लास रूम सहित कंप्यूटर के अन्य विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी