पीजी कॉलेज रामपुर बुशहर में मंगलवार को दस दिवसीय एटीसी-222 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर में तीन कॉलेज और 13 स्कूलों के 510 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर की अध्यक्षता कमांडिंग ऑफिसर बीएमएस परमार ने की। रामपुर कॉलेज, रिकांगपिओ कॉलेज, निरमंड कॉलेज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गानवी, खरगा, नोगली, दत्तनगर, कशोली, ज्यूरी, जेएनवी स्कूल रिकांगपिओ, जेएनवी्र स्कूल काजा, डीपीएस स्कूल झाकड़ी, एचएसडी पब्लिक स्कूल खनेरी, जिंदल विद्या मंदिर स्कूल छोल्टू, शाइनिंग स्टार स्कूल जगातखाना और देव भूमि स्कूल जगातखाना स्कूल के कैडेट्स भाग लेंगे। शिविर के पहले दिन दस्तावेजीकरण और बायोमेट्रिक प्रक्रिया हुई। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को अनुशासन, एकता, राष्ट्र सेवा, सशस्त्र बलों में कॅरियर और कठिन परिश्रम के बारे जागरूक करना है। कमांडिंग ऑफिसर ने सभी कैडेट्स को शिविर में अनुशासन और एकता के साथ प्रशिक्षण में भाग लेने का आह्वान किया। कहा कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स को राष्ट्र सेवा करने बारे जागरूक किया जाएगा।