फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में महिलाओं को सिखाए पशु पालन के गुर

नित्थर में पीएनबी ने किया ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर पंचायत में पंजाब नेशनल बैंक ने दस दिवसीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण का आयोजन किया, जिसका शुक्रवार को समापन हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में नित्थर और देहरा पंचायत की 35 महिलाओं ने पशु पालन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के दौरान महिलाओं को पशुपालन की बारीकियों से अवगत करवाया गया। महिलाओं को गाय का पालन पोषण किस तरह से करना है, क्या चारा देना है, इसके बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालीं महिलाओं को दस दिनों के प्रशिक्षण का डिप्लोमा भी दिया गया। समापन समारोह में ग्रामीण स्वरोजगार रेसटी के निर्देशक चंद्र नारायण सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना है, जिसमें हम धीरे-धीरे कामयाब भी हो रहे हैं। शिविर में पशुपालन विभाग की डाॅ. समीक्षा ठाकुर, कार्यक्रम समन्वयक लक्ष्मी, ट्रेनर कुंदन लाल मंडियाल, नादी राम, विनोद कुमार, पंचायत प्रधान नित्थर जगदीश ठाकुर, चंदा शर्मा, रमा देवी, गीता देवी, भारती, चंपा देवी, सरिता देवी, स्नेह लता, शिल्पा कौशल और पूनम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें