पीएमश्री नवोदय विद्यालय में पूर्व छात्र समागम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर )। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में पूर्व छात्र समागम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर पूर्व छात्रों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने पूर्व छात्रों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने विद्यालय की यादें और अपने अनुभव साझा करना किए। पूर्व छात्रों ने अपने जीवन के प्रेरणादायक अनुभव और सफलता की कहानियां सुनाकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ देर शाम तक नाटी डाली। उपप्रधानाचार्य शशि कांता कुमारी जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ ने बताया कि इस कार्यक्रम विद्यालय और पूर्व छात्रों के बीच गहरा जुड़ाव स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। पीएम श्री नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में पूर्व छात्र समागम में भाग लेते छात्र औँर छात्राएं।