सुंदरनगर उपमंडल के रोहांडा चौकी के निकट खाई मे गाड़ी गिरने से युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया है। सुंदरनगर शिमला सड़क पर रोहांड़ा और चौकी बीच कुपड़ी धार में रात को पंजाब मे सब्जी की ढुलाई करके आ रही पिकअप मैक्स सड़क से नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में दुमट बैहली पंचायत के बैहली निवासी संजू 22 वर्ष पुत्र घनश्याम की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य सवार धर्मेंद्र घायल हो गया है। डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर बीबीएमबी पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए सुंदरनगर अस्पताल लाया गया।