फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिना बर्फबारी, शीतलहर के बीच बड़ादेव कमरूनाग के कपाट मार्च तक हुए बंद

प्रशासन के एलान के बाद मंदिर कमेटी ने रविवार को बड़ादेव कमरूनाग मंदिर के कपाट मार्च तक पूर्ण रूप से बंद करने का का फैसला लिया है। मकर संक्रांति के दिन देवता की पूजा (कल्या) के बाद मंदिर कमेटी ने यह निर्णय लिया है। बड़ा देव मंदिर कमेटी ने रविवार को मंदिर से बोरिया-बिस्तर समेत लिया है। इस बार बिना बर्फबारी व शुष्क ठंड के चलते देवता के कपाट मंदिर कमेटी ने बंद कर दिए हैं। देवता के कटवाल काहन सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि लोग अब कमरूनाग मंदिर आने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि कमरूनाग में अब किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं मिलेगी। उधर बड़ा देव ने मकर संक्रांति पर जल्द बारिश बरसाने का दावा किया है। देवता ने समस्त देवलू कमेटी और कारदारों को संगठन से चलने का आदेश दिया है। देवता के गूर देवी सिंह ने कहा कि देवता जल्द बारिश बरसाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें