फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र भट्ट बोले- नुकसान 15 करोड़ का और सरकार ने दिए सिर्फ दो करोड़, कैसे चलेंगे राहत कार्य

बीते 29 जुलाई को मंडी शहर में भारी बारिश ने जो कहर बरपाया उससे 15 करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया है। लेकिन प्रदेश सरकार ने नगर निगम को अभी तक मात्र 2 करोड़ की ही राहत राशि जारी की है। नगर निगम मंडी ने इसे नाकाफी बताते हुए प्रदेश सरकार से अधिक से अधिक धनराशि जारी करने की मांग की है। नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि 29 जुलाई की बारिश से तीन लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। कई घर बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जोकि अब रहने के लायक नहीं बचे हैं। दर्जनों वाहन बाढ़ की चपेट में आ गए जो अब किसी काम के नहीं बचे हैं। इसके अलावा जो सरकारी संपत्ति है उसका नुकसान अलग से हुआ है। कई डंगे और अन्य सुरक्षा दीवारें धराशाही हो गई हैं। नगर निगम ने सारे नुकसान का आंकलन किया तो यह राशि 15 करोड़ से अधिक की बनती है। प्रदेश सरकार ने अभी तक मात्र 2 करोड़ की राशि ही जारी है। मेयर वीरेंद्र भट्ट ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग उठाई है कि अधिक से अधिक धनराशि जारी की गाए ताकि राहत कार्यों में और तेजी लाए जा सके और प्रभावितों की हरसंभव मदद की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें