फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एंटी चिट्टा फुटबॉल प्रतियोगिता में मैजिशियन एफसी बनी चैंपियन

मंडी। जिला प्रशासन मंडी की ओर से नशामुक्ति अभियान के तहत पड्डल मैदान में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समरोह के मुख्य अतिथि मंडलीय आयुक्त डॉ. आर के प्रुथी रहे। इस अवसर पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने उन्हें शॉल, हिमाचली टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच नेपोलियन एफसी और मैजिशियन एफसी के बीच खेला गया। इसमें मैजिशियन एफसी ने नेपोलियन एफसी को 4-3 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में दोनों टीमें के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। विजेता मैजिशियन एफसी को ट्रॉफी के साथ 25,000 तथा उपविजेता नेपोलियन एफसी को ट्रॉफी एवं 15,000 की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी समीर, लीला विलास, विक्रम विष्ट, कमल किशोर, अक्षित सेन, प्रदीप भारद्वाज उपस्थित रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें