चंडीगढ़-मनाली एनएच पर ट्रक व जीप मलबे में फंस गए। चालकों ने भागकर जान बचाई। वहीं कुकलाह में खड्ड का जल स्तर बढ़ने से कई वाहन फंस गए। पानी सड़क पर पहुंच गया। एक जीप मंझधार में फंसी, चालक ने कड़ी मशक्कत से बचाई जान। नौ मील में एनएच बंद होने पर बिंद्रावणी व आर्मी ट्रांजिट कैंप के पास यातायात रोका गया । कड़ी मशक्कत के बाद नौ मील यातायात के लिए खुला।