फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Politics: सीएम सुक्खू अपने ही मंत्रियों-विधायकों के फोन टैप करा रहे, भाजपा का आरोप

भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता एवं बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के भीतर अविश्वास और अंतर्कलह चरम पर है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपनी ही सरकार के मंत्रियों और विधायकों के फोन टैप करवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिम उपस्थिति ऐप के माध्यम से मुख्यमंत्री को छोड़कर उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की लोकेशन तक पर नजर रखी जा रही है। उनके अनुसार यह सरकार के भीतर भरोसे की कमी को दर्शाता है। त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि पंचायत और निकाय चुनावों में भाजपा को मिले जनसमर्थन और कांग्रेस की हार के बाद सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और उनके परिवारों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं तथा विरोध-प्रदर्शनों पर हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि भविष्य में भाजपा सरकार बनने पर राजनीतिक द्वेष के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा कर उन्हें वापस लिया जाएगा। भाजपा विधायक ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा की चार्जशीट समिति सरकार के कथित भ्रष्टाचार का दस्तावेज तैयार कर रही है, जिसे जल्द जनता के सामने रखा जाएगा। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशा माफिया और गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि पुलिस प्रशासन आपसी खींचतान में उलझा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सरकार की कार्यशैली का जवाब उचित समय पर देगी। प्रेस वार्ता में विधायक इंद्र सिंह गांधी, महापौर सुमन ठाकुर, राकेश वालिया, पाल वर्मा, करण और गिरीश चंदेल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें