फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटू के बैनर तले मंडी में ट्रेड यूनियनों ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर बुधवार को मंडी जिला मुख्यालय पर सीटू के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सीटू के जिला महासचिव राजेश शर्मा ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करके व मोदी की गारंटी की दुहाई देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने पिछले 11 सालों से कई मजदूर, कर्मचारी, किसान व आम जनता विरोधी कदम उठाए हैं। मोदी सरकार के घोषित चार लेबर कोड को लागू करने का एजेंडा पूर्णत मजदूर विरोधी है। कहा कि आजादी से पहले और बाद में मजदूरों के संघर्षों और कुर्बानियों से बने 44 श्रम कानूनों को चार मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं में बदल दिया गया। मजदूरों के काम के घंटे आठ से बढ़कर 12 घंटे करने की अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। हड़ताल में रेहड़ी-फहड़ी राज्य सचिव सुरेंद्र कुमार, जिला सचिव प्रवीण कुमार, आंगनबाड़ी जिला प्रधान विमला ने मांग उठाई कि मजदूर योजनाओं कर्मियों विरोधी चार श्रम संहिताओं को खत्म किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें