फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लडभड़ोल ब्लॉक के चार स्वास्थ्य केंद्रों पर से लगेगी एचपीवी वैक्सीन

प्रदेश भर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ होने जा रहा है। इसी कड़ी में मंडी जिले के स्वास्थ्य खंड लडभड़ोल के अंतर्गत भी चार टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। खंड स्वास्थ्य शिक्षक शेर सिंह वर्मा ने पात्र किशोरियों से इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने और सोशल मीडिया की भ्रांतियों से दूर रहने की अपील की है। शेर सिंह वर्मा ने बताया कि लडभड़ोल ब्लॉक में सिविल अस्पताल लडभड़ोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंतड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लांगणा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मखेड़ी में वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण का पहला चरण 29 मार्च से शुरू होगा। इसके बाद 5 अप्रैल, 12 अप्रैल, 19 अप्रैल, 10 मई और 24 मई को भी यह अभियान विशेष रूप से चलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें