फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में एकल अभियान की तीन दिवसीय दक्षता वर्ग कार्यशाला संपन्न

Krishan Singh Updated Tue, 20 Jan 2026 04:12 PM IST

मंडी भाग के अंतर्गत एकल विद्यालय अभियान की तीन दिवसीय दक्षता वर्ग कार्यशाला का आयोजन 19 से 21 जनवरी तक मंडी में किया गया। यह कार्यशाला भारत लोक शिक्षा परिषद दिल्ली के तत्वावधान में मंडी के वीर मंडल में आयोजित की गई। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में मंडी, कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति संभाग के दक्षता वर्ग के लगभग 70 से 80 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक, वैचारिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनुपमा सिंह ने की। कार्यशाला के द्वितीय दिन आयोजित बौद्धिक सत्र में डॉ. अनुपमा सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने नारी सशक्तीकरण, विकसित भारत की संकल्पना तथा नारी वंदन अधिनियम 2024 विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर भाग संगठन मंत्री शेर सिंह ने डॉ. अनुपमा सिंह को एकल अभियान की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं सामाजिक गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में संभाग संगठन मंत्री अजय, ममता शर्मा, मोहन, महेंद्र शर्मा, शेर सिंह, बेगमा नेगी, गुलाब सिंह एवं मनोहर लाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तीन दिवसीय यह कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई और कार्यकर्ताओं को संगठन के लक्ष्यों के प्रति नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करने में सहायक सिद्ध हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें