एसएफआई राज्य कमेटी और सरकाघाट अधिवक्ता यूनियन मृतक सिया के परिवार से मिली। एसएफआई ने कहा कि 13 अप्रैल 2026 को कॉमरेड सिया गुलारिया की एक व्यक्ति ने निर्मम हत्या कर दी थी। हमारे समाज में यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। सिया एसएफआई सरकाघाट इकाई की उपाध्यक्ष भी थी और संगठन की एक सक्रिय तथा संघर्षशील कार्यकर्ता रही। राज्य कमेटी ने प्रदेश में सभी लोगों से सिया के परिवार के लिए आर्थिक मदद की अपील की थी। इसलिए उसके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। सिया के परिवार से एसएफआई राज्य कमेटी का नेतृत्व में राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर, राज्य सचिव सन्नी सेक्टा, मंडी जिला अध्यक्ष ऋतविक ठाकुर, मंडी जिला सचिव दीपक कुमार, एचपीयू छात्रा उपस्मिति संयोजक नेहा कुमारी और कशिश शामिल रहे। एसएफआई के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से यह भी चर्चा की है कि आने वाले समय में सिया के घर को जाने वाले मार्ग पर स्मारक स्थापित किया जाएगा।इसके साथ ही सरकाघाट कॉलेज में प्रशासन से महाविद्यालय के पुस्तकालय का नाम सिया गुलेरिया के नाम से रखने की मांग उठाई जाएगी। एसएफआई ने मांग उठाई कि सिया के परिवार को शीघ्र 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हिमाचल में लगातार बढ़ रहे नशे के प्रकोप पर सख्त नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। अगर हम पिछले कुछ सालों की बात करे तो हिमाचल प्रदेश का युवा लगातार नशे की चपेट मे जा रहा है।