फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा भूतनाथ मंदिर के स्वयंभू शिवलिंग पर तुंगनाथ महादेव का स्वरूप उकेरा

बाबा भूतनाथ मंदिर के स्वयंभू शिवलिंग पर सोमवार को तुंगनाथ महादेव का स्वरूप उकेरा गया। तुंगनाथ महादेव रुद्रप्रयाग उत्तराखंड में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिरों में से एक है, जो पंच केदारों में से एक है और भगवान शिव की भुजाओं को समर्पित है। यह रुद्रप्रयाग जिले में 3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो चंद्रशिला चोटी के ठीक नीचे है।। कहा जाता है कि महाभारत के बाद पांडवों ने यहां शिवजी की आराधना कर पापों से मुक्ति पाई थी व रमायाण में भगवान राम ने भी रावण वध के बाद ब्रह्महत्या के दोष से मुक्ति पाने के लिए यहां तपस्या की थी। यह स्थान इस पाप से मुक्ति दिलाता है। बाबा भूतनाथ मठ मंदिर के महंत देनानंद सरस्वती ने कहा कि तुंगनाथ महादेव की तपस्या करने से पाप मुक्ति, आध्यात्मिक शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। यह मंदिर बर्फीली चोटियों, शांत वातावरण और दिव्य ऊर्जा से घिरा तुंगनाथ श्रद्धालुओं के साथ बर्ड ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए भी खास आकर्षण है ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें