फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: नम आंखों से दी गई टैक्सी चालक अनिल को अंतिम विदाई, तीन साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

पंजाब के मोहाली में बेरहमी से मौत के घाट उतारे टैक्सी चालक अनिल कुमार की पार्थिव देह बुधवार को उनके पैतृक गांव रक्तल बघैर पहुंचते ही क्षेत्र में मातम पसर गया। परिवार की चीख-पुकार ने सभी की आंखों को नम कर दिया। कुड्ड श्मशान घाट पर उनके तीन वर्षीय मासूम बेटे रियांश ने उन्हें मुखाग्नि दी। मासूम रियांश शायद यह समझ भी नहीं पा रहा था कि उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। अनिल को नम आंखों से विदाई दी गई।बीते मंगलवार को मोहाली के कंडाला गांव में लडभड़ोल तहसील के रक्तल गांव निवासी टैक्सी चालक अनिल कुमार का शव मिला था। जम्मू-कश्मीर के तीन युवकों ने खरड़ से उनकी टैक्सी किराए पर ली थी। उन्होंने वाहन छीनने के इरादे से अनिल का अपहरण किया और फिर उनकी हत्या कर दी। मोहाली पुलिस ने तुरंत कई टीमों का गठन किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अनिल का शव गांव पहुंचते ही उनके पिता रमेश चंद, माता रानी देवी और पत्नी सुधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, जोगिंद्रनगर विकास मंच के संस्थापक केके सकलानी और माकपा नेता कुशाल भारद्वाज समेत कई लोग सांत्वना देने पहुंचे। माकपा नेता कुशाल भारद्वाज ने सरकार से मांग की कि मृतक अनिल कुमार को बलिदानी का दर्जा दिया जाए। उनकी पत्नी सुधा देवी को सरकारी नौकरी और परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें