फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी जिले के बल्ह क्लस्टर में ड्रोन से शुरू हुआ नैनो उर्वरकों का छिड़काव

जिला मंडी के बल्ह क्लस्टर में ड्रोन से नैनो उर्वरकों का छिड़काव शुरू हो गया है। क्लस्टर से जुडे सभी किसान अब ड्रोन से स्प्रे करने के लिए अधिक से अधिक रूची दिखा रहे हैं। इफको द्वारा संचालित बल्ह क्लस्टर में नैनो उर्वरकों पर 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। इसका लाभ उठाते हुए किसानों ने इन नैना उर्वरकों को खरीदना शुरू कर दिया है। अब इन उर्वरकों का छिड़काव फसलों पर ड्रोन के माध्यम से किया जा रहा। इसके लिए जिला के ड्रोन दीदी को बुलाकर यह स्प्रे किया जा रहा है। जिला मंडी में इफको के क्षेत्र अधिकारी रोहित गलोटिया ने बताया कि इफको द्वारा हिमाचल प्रदेश में चार क्लस्टर बने हैं, जिसमें एक क्लस्टर जिला मंडी के बल्ह में बनाया गया है। इसमें 200 किसानों शामिल किए गए हैं, जिन्हें नैनो यूरिया, डीएपी और सागरिका पर 25 प्रतिशत अनुदान पर इन खादों को दिया जा रहा है। इसका छिड़काव बल्ह क्षेत्र की नमो ड्रोन दीदी आरती द्वारा किया जा रहा है। वहीं, किसानों को 40 रुपए प्रति बीघा का अनुदान भी इफको द्वारा दिया जाएगा। बता दें कि इस क्लस्टर के तहत 5 गांवों डडौर, कुम्मी, दुगराई, ढाबन, रिगड के किसान शामिल रहेंगे जिसे इस अनुदान का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें