फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रजत पदक विजेता रोमा का किलिंग पंचायत पहुंचने पर भव्य स्वागत

मंडी जिला के गोहर उपमंडल की किलिंग पंचायत की रहने वाली रोमा छठी एशियाई सावेट चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद पहली बार अपनी पंचायत किलिंग पहुंचीं। पंचायत में पहुंचने पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों और लोगों ने रोमा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पंचायत के उप प्रधान टेक सिंह ठाकुर ने कहा कि रोम ने खेल के क्षेत्र में गांव, अपनी पंचायत और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि रोमा आगे बढ़कर और अधिक सफलता हासिल करें, यह समस्त पंचायत के लोगों की दुआ है। प्रधान प्रकाश चंद ने रोमा की सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और रोमा की मेहनत को दिया। खेल प्रतियोगिता दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 9 से 12 फरवरी को हुई। इस खेल में 17 देशों ने भाग लिया। सावेट एक फ्रेंच मार्शल आर्ट है। इसमें मुक्केबाजी और किकिंग दोनों का मिश्रण होता है। यह यूरोप में काफी लोकप्रिय है और इसे पारंपरिक रूप से जूते पहनकर खेला जाता है, जो इसे अन्य किक बॉक्सिंग स्टाइल्स से अलग बनाता है। इस खेल में सिल्वर जीतने वाली रोमा पहली हिमाचली एथलीट बन गई हैं। रोमा भविष्य में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें