राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवी सुरेश कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और शिविर का उद्घाटन किया। इस विशेष शिविर में एनएसएस के 25 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान ये स्वयंसेवी एनएसएस अधिकारियों सुरेश कटोच और अलका देवी के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेंगे। इन सात दिनों में मुख्य रूप से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, सफाई अभियान और स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुभारंभ समारोह में पाठशाला के प्रधानाचार्य केवी अरुण, एसएमसी प्रधान और समस्त पाठशाला स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश कुमार और प्रधानाचार्य के.वी. अरुण ने सभी स्वयंसेवियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।