फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही अंदाज में निकली अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब

छोटी काशी मंडी में जारी सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब शाही अंदाज में निकली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने दूसरी जलेब में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्हें मंडी की पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई। इसके बाद उन्होंने राज देवता माधव राय मंदिर में जाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद महोत्सव की दूसरी शाही जलेब पूरे पारंपरिक तरीके से निकाली गई। जलेब में सबसे आगे पुलिस घुड़सवार और उसके पीछे पुलिस बल सहित अन्य सांस्कृतिक दल और उसके बाद देवी-देवताओं के रथ देवलुओं संग झूमते-नाचते हुए राज माधव राय मंदिर से लेकर पड्डल मैदान तक पहुंचे। इस भव्य और अलौकिक नजारे को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बता दें कि इस महोत्सव के दौरान यह शाही जलेब तीन बार निकाली जाती है। पहली जलेब शुभारंभ पर जबकि दूसरी जलेब मध्य में और तीसरी जलेब समापन पर निकाली जाती है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि मंडी नगर आज अपनी स्थापना के 500 वर्षों के स्वर्णिम सफर को पूरा कर रहा है। मंडी नगर के समृद्धशाली इतिहास हिमाचल की गौरवगाथा को बयां करता है। मंडी जिला हमेशा से ही पुराने हिमाचल का हिस्सा रहा है और यहां का इतिहास अपने आप में बहुत कुछ बयां करता है। उन्होंने मंडी नगर की स्थापना के 500 वर्ष पूर्ण होने पर भी सभी को बधाई दी और सभी से अपनी विरासत को सहेजे रखने का आह्वान किया। इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा चंपा ठाकुर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन और एसपी मंडी विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें