फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एसडीएम पधर सुरजीत सिंह बोले- मोबाइल पोलिंग टीम करवाएगी वरिष्ठ नागरिकों के मतदान

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव जिसकी वोटिंग 1 जून 2024 को होनी है, लेकिन उससे पहले जो 30- द्रंग विधानसभा क्षेत्र में 85 साल से अधिक और दिव्यांग मतदाता हैं उनकी वोटिंग 21 से 29 मई 2024 तक मोबाइल पोलिंग टीम के द्वारा घर-घर जाकर की जाएगी 30- द्रंग विधानसभा क्षेत्र में जो 85 वर्ष से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाता है जिनके प्रमाण पत्र सही पाए गए हैं उनकी संख्या 725 है। 30- द्रंग मे 14 मोबाइल पोलिंग टीम गठित की गई हैं जिसमें एक माइक्रो आब्जर्वर दो पोलिंग ऑफिसर और एक पुलिस का जवान एक बीएलए और एक बीएलओ साथ में रहेंगे और उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से भी आग्रह किया कि मोबाइल पोलिंग टीम के द्वारा जो वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाता का मतदान जो घर-घर जाकर किया जाएगा उसे मॉनिटरिंग करने के लिए राजनीतिक पार्टियां अपना अर्जेंट नियुक्त करने के लिए फॉर्म नंबर 10 भर कर सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 19 मई 2024 तक जमा करवा सकते हैं यह मोबाइल टीम 21 मई को वोटिंग करवाने के लिए निकल जाएगी सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अगर मतदाता एक बार अनुपस्थित पाया जाता है तो अगली बार नोटिस उसके घर में दे दिया जाएगा की अगली किस तारीख को वह फिर आएंगे मोबाइल पोलिंग टीम दो बार जाएगी l निर्वाचन अधिकारी ने आग्रह किया कि सभी 85 वर्ष से ऊपर और दिव्यांग मतदाता मतदान जरूर करें मोबाइल पोलिंग टीम का जो टूर प्रोग्राम है वह स्थानीय जनता और राजनीतिक पार्टियों को भी दे दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें