भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंडी के अध्यक्ष खेम चंद संध्याना अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा और लडभड़ोल मंडलों के सभी अध्यक्ष, महामंत्री और मोर्चे से जुड़े अन्य सक्रिय कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी पदाधिकारी विधायक प्रकाश राणा के गोलवां पहुंचे और उनसे सौजन्य भेंट की। इसमें क्षेत्र की संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने अपने-अपने मंडलों में किए जा रहे कार्यों,जनता की मांगों, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के प्रयासों तथा संगठन के विस्तार से जुड़ी चुनौतियों को साझा किया। इसके साथ ही आने वाले समय में बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बढ़ाने को लेकर सार्थक सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। विधायक प्रकाश राणा ने अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और कहा कि संगठन की मजबूती ही जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने पदाधिकारियों की भूमिका को मोर्चे की सक्रियता समाज के हर वर्ग तक विकास और योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।