फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में पहली बार इंटर काॅलेज खेल और युवा गतिविधियां

स्थापना के तीन वर्षों के बाद सरदार पटेल यूनिवर्सिटी पहली बार खेलकूद और युवा गतिविधियों का आयोजन कर रही है। बीते 25 सितंबर से यह दौर शुरू हो चुका है जो आने वाली 20 नवंबर तक जारी रहेगा। इससे पहले हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी द्वारा ही इन वार्षिक इंटर काॅलेज खेलों का आयोजन किया जाता था। लेकिन इस बार सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने इसे अपने स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया है। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के वायस चांसलर प्रोफेसर ललित अवस्थी ने बताया कि जारी किए गए खेल कैलेंडर का उद्देश्य प्रदेश भर के सरकारी और निजी महाविद्यालयों के छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करना है। खिलाड़ी कशिश शर्मा और समीर चौहान ने कहा कि एसपीयू पहली बार अपने स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के तहत ही यह आयोजन होता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें