फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश जम्वाल बोले- ठेकेदारों के भुगतानों पर ताला, सुक्खू सरकार का दिवाला

भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पूरी तरह झूठ, दिखावे और ढकोसले पर चल रही है। दिवाली से पहले सभी ठेकेदारों को भुगतान करने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री ने जनता से खुला धोखा किया है। प्रदेश भर में आज भी ठेकेदार भुगतान नहीं मिलने के कारण कार्य बंद कर चुके हैं और विकास योजनाएं अधर में लटक गई हैं। यह स्पष्ट संकेत है कि सरकार की वित्तीय हालत बेहद खराब है और राजकोषीय अनुशासन पूरी तरह चरमरा चुका है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जनता अब इस नाकारा सरकार का अंत चाहती है। भाजपा यह स्पष्ट करती है कि यह सरकार विकास नहीं, विनाश कर रही है। जनता का पैसा रोकना, योजनाओं को लटकाना और ठेकेदारों को सड़कों पर उतारना कांग्रेस सरकार की पहचान बन चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें