फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव बिंदल बोले- सुक्खू सरकार हर महिला की 60 हजार की कर्जदार, वोट मांगने आए तो पहले अपने पैसे मांगना

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल का कहना है कि प्रदेश की सुक्खू सरकार हिमाचल की हर महिला की 60 हजार की कर्जदार है। अगले विधानसभा चुनावों तक ब्याज सहित यह धनराशि एक लाख तक पहुंच जाएगी। यह बात डाॅ. राजीव बिंदल ने आज मंडी में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। इस सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बिंदल ने कहा कि सुक्खू सरकार ने पहली कैबिनेट में 18 वर्ष से अधिक आयु की हर महिला को 1500 रुपये महीना देने का झूठा वादा किया था। इस वादे को आज 42 महीने हो गए हैं। प्रदेश की 28 लाख माताओं-बहनों को यह लाभ मिलना था। 42 महीनों के हिसाब से कैलकुलेट किया जाए जो आज हर महिला को सुक्खू सरकार से 60 हजार लेने को हैं। कहा कि जब भी कोई कांग्रेसी आपके पास वोट मांगने आए तो उससे पहले सीधे तौर पर पूरे दम के साथ अपने 60 हजार मांगना। अगर सरकार का यही रवैया रहा तो अगले विधानसभा चुनावों तक ब्याज सहित यह कर्ज प्रति महिला 1 लाख तक पहुंच जाएगा। सुक्खू सरकार ने जनता से सिर्फ झूठे वादे किए हैं जिनकी सच्चाई आज जनता को पता लग चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें