नीट पेपर लीक मामले के बाद देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ छात्रों और जनता का आक्रोश पूरे चरम पर है। इस घटना पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर देश की राजधानी में बीते 22 दिनों से युवाओं का दिनरात आंदोलन भी जारी है। सोमवार को सीटू सहित विभिन्न सामाजिक व जन संगठनों ने भी पेपर लीक मामले पर मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर एकजुट होकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की और शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग के साथ एनटीए को भी भंग करने की मांग उठाई। इस मौके पर सीटू के जिला महासचिव राजेश शर्मा ने केंद्र सरकार की परीक्षा प्रणाली पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी अपनी पूरी विश्वसनीयता खो चुकी है। बार-बार पेपर लीक होने से देश के लाखों होनहार छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। इस अवसर पर बिना वैध, रमेश गुलेरिया, गोपेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार और दीपक सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपनी आवाज बुलंद की।