फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन देव आदि ब्रह्मा ने मंडी शहर की परिक्रमा कर बांधी सुरक्षा कार

Fri, 15 Mar 2024 12:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को को उत्तरशाल घाटी के देव आदिब्रह्मा ने शहर की खुशहाली के लिए सुरक्षा कार बांधी। सुरक्षा कार बांधकर शहर के लोगों और महाशिवरात्रि महोत्सव में आने वालों की सुरक्षा का वादा भी किया। इस दौरान पूरे मंडी शहर की परिक्रमा की। परंपरा के अनुसार देवलुओं ने जौ के आटे को गुलाल की तरह हवा में उड़ाकर बुरी शक्तिओं के दूर रहने का आह्वान किया। सुरक्षा कार को लेकर मान्यता है कि इससे मंडी शहर पर बुरी शक्तिओं और आपदाओं का साया नहीं पड़ता है। महाशिवरात्रि के दौरान जनपद के कई वरिष्ठ देवी-देवता रियासतकाल से ही अपनी भागीदारी निभाते आए हैं। इनमें उत्तरशाल के देव आदिब्रह्मा की भूमिका अहम मानी जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें