फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भव्य जलेब के साथ धर्मपुर में नलवाड़ और देवता मेला शरू

धर्मपुर में नलवाड़ व देवता मेला का विधिवत रूप से शुभारंभ हो गया। इस मेले का शुभारंभ स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ने किया । धर्मपुर मेले में दो दर्जन से ज्यादा देवी-देवता शामिल हुए। लोगों ने देवी-देवताओं के रथों पर फूलों की वर्षा की। धर्मपुर का नलवाड़ व देवता मेला 9 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें पांच सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी । धर्मपुर नलवाड़ व देवता मेले को वर्ष 2014 में प्रशासन ने अपने हाथ लिया था। तब से इस मेले को प्रशासन ही करवा रहा है। धर्मपुर नलवाड़ मेला पहले बैलों की बिक्री के लिए ही जाना जाता था लेकिन जैसे-जैसे लोगों ने अपने खेतों की बिजाई आधुनिक तरीके से शुरू की है। उसके बाद यहां बैलों की बिक्री बिल्कुल बंद हो गई और अब मेले की शोभा देवी-देवताओं से ही हो रही है। लोग अपने कुल देवी-देवता के दर्शन कर रहे हैं। मेले में पांच सांस्कृतिक संध्याएं भी होती हैं। वहीं मेले में खेलों का भी शुभारंभ हो गया। इसमें वॉलीबॉल, बैडमिंटन, मैराथन शामिल हैं। महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों की ओर से भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिताएं मेले में होंगी। मेले के समापन के दिन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी मेला कमेटी की ओर से करवाया जाता है। इसमें प्रदेश के बाहर के पहलवान कुश्ती का हिस्सा बनते हैं और हजारों लोग कुश्ती का मजा लेते हैं ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें