फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आधी रात को मंडी के परौल गांव में जोरदार धमाके से सहमे लोग, मकान क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बालू क्षेत्र के पराैल गांव में आधी रात को जोरदार धमाका हुआ। इससे पूरे गांव में दहशत मच गई। यह धमाका रात करीब 2:20 बजे गांव के परमदेवी पुत्र बृज के मकान में हुआ। इससे रसोईघर पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रसोईघर में रखा सारा मकान भी राख हो गया। जबकि एलपीजी सिलिंडर पूरी तरह सुरक्षित है। रसाईघर से सटे स्लेटपोश मकान को भी क्षति पहुंची है। धमाका इतना जोरदार था कि रसोईघर के भीतर सबकुछ राख हो गया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह धमाका किस वजह से हुआ। आधी रात को धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग भी माैके पर पहुंचे। आशंका जताई जा रही कि बिजली गिरने से यह धमाका हुआ होगा है। वहीं, प्रभावित परिवार से प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें