फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: हिमाचल एकता मंच के समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Feb 2026 04:26 PM IST

जोगिंद्रनगर में महिलाओं के सामाजिक योगदान को सराहना और नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिमाचल एकता मंच द्वारा जोगिंद्रनगर की शाना महिलाओं के नाम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सार्वजनिक रूप से मान्यता दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. अनुपमा सिंह, मेघना ठाकुर, शशि किरण शर्मा, शूचिका और बिमला वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं आज शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य, समाजसेवा सहित हर क्षेत्र में सशक्त भूमिका निभा रही हैं और ऐसे आयोजन उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल एकता मंच द्वारा किया गया, जिसमें मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दीप लाल भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना समाज को प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के संचालन और समन्वय में मंच की राज्य संयुक्त सचिव ममता भाटिया की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर सलोनी, आशा, सविता, अमिता, लीना, शोभा, रागिनी, डॉ. आंचल, राजकुमारी सहित अन्य कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें