फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: नलसर में दो दिवसीय मेले का शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

बल्ह घाटी के नलसर में दो दिवसीय पारंपरिक मेले का शुभारंभ पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त उप निरीक्षक ज्ञान चंद ने किया। इस अवसर पर नलसर की ऐतिहासिक झील के किनारे भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, महिला मंडलों तथा विभिन्न सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत की गई पहाड़ी नाटी ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। व्यापार मंडल नलसर के प्रधान हरीश कुमार ने बताया कि मेले के दूसरे दिन पारंपरिक जलेब निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र के देवी-देवता श्रद्धापूर्वक शिरकत करेंगे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के सचिव विनोद जसवाल, परवाणाचार्य डॉ. रावत, गुरु सिंह ठाकुर, सूरज सिंह ठाकुर, दीपक ठाकुर, जगदीश ठाकुर, गुरुदेव ठाकुर, अमित शर्मा, प्रिंस ठाकुर, बिशन दत्त शर्मा, मुरारी लाल शर्मा और मुंशी राम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें