फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: हाथों में हुनर, परंपरा को दे रहे नई पहचान; धर्मपुर के संजय कुमार पिछले 18 वर्षों से बना रहे देवी-देवताओं की आकर्षक मूर्तियां

धर्मपुर उपमंडल की सरसकान पंचायत के रहने वाले संजय कुमार अपने हाथों के हुनर से क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुके हैं। पिछले करीब 18 वर्षों से वे देवी-देवताओं की सुंदर और आकर्षक मूर्तियां बनाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी बनाई मूर्तियां न केवल स्थानीय क्षेत्र में बल्कि आसपास के गांवों में भी लोगों की आस्था का केंद्र बन रही हैं। संजय कुमार ने यह कला अपने पिता से सीखी है और उसी परंपरा को आज भी पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। बचपन से ही उन्हें मूर्तियां बनाने में गहरी रुचि थी। पिता के मार्गदर्शन में उन्होंने इस कला की बारीकियां सीखी और धीरे-धीरे इसमें महारत हासिल कर ली। आज वे विभिन्न देवी-देवताओं की सैकड़ों मूर्तियां तैयार कर चुके हैं, जिन्हें मंदिरों और घरों में स्थापित किया गया है। संजय कुमार बताते हैं कि मूर्ति निर्माण एक साधना की तरह है, जिसमें धैर्य, मेहनत और श्रद्धा की जरूरत होती है। वे मूर्तियों को बनाते समय उनके भाव, आकार और परंपरागत स्वरूप का विशेष ध्यान रखते हैं, ताकि मूर्ति देखने में सुंदर होने के साथ-साथ धार्मिक आस्था के अनुरूप भी लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि संजय कुमार की बनाई मूर्तियों में विशेष आकर्षण और जीवंतता दिखाई देती है। यही कारण है कि क्षेत्र के कई लोग अपने मंदिरों और घरों के लिए उनसे ही मूर्तियां बनवाना पसंद करते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे कलाकार न केवल अपनी कला से क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं बल्कि पारंपरिक शिल्पकला को भी जीवित रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। अगर कोई भी व्यक्ति देवी-देवताओं की मूर्तियां बनवाना चाहता है तो वह संजय कुमार से मोबाइल नम्बर 86268-18064 पर संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें