फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: तोमड़ा में शिकारियों के फंदे में फंसा सांभर, मां-बेटी ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

मंडी जिला मुख्यालय के साथ सटे गंधर्व जंगल के तहत आने वाले तोमड़ा में शिकारियों की ओर से लगाए गए फंदे में फंसे सांभर को स्थानीय निवासी सिमरन व उसकी मां रिधि ने छुड़ाया। घायल सांभर मरहम पट्टी करने से पहले वहां से भाग गया। शहर में जेलरोड क्षेत्र की रहने वाली सिमरन काॅलेज में पढ़ाई पूरी करने के बाद इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। इसके साथ वह बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ा रही हैं। सिमरन ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 9:00 बजे वह अपनी मां के साथ अपने घर पर थी। इस दाैरान किसी जानवर के चिल्लाने की आवाज सुनाई देने पर वह अपने घर के लेंटर पर चली गईं। वहां से उसने तोमड़ा की ओर जंगल में एक भूरे रंग का कोई जानवर छटपटाता हुआ देखा। हाथ में दराटी लेकर वह अपनी मां के साथ तोमड़ा पहुंचीं। वहां उन्होंने देखा कि फंदे में सांभर बुरी तरह फंसा हुआ है। कड़ाकी की बारीक तार से वह घायल हो चुका था। शोर मचाने पर पड़ोसी भी वहां पहुंच गए। पड़ोसियों की मदद से फंदे में फंसे सांभर को निकाला गया। इससे पहले की उसकी महरम पट्टी की जाती वह जंगल में भाग गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें