फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सकीना ठाकुर ने एमए कर खोला डेयरी फार्म, 23 साल की उम्र में कमा रही हर माह सवा लाख

अंकेश डोगरा Updated Sun, 11 May 2025 04:26 PM IST

मंडी जिले के कोटली उपमंडल के तुंगल के कून गांव में की युवा उद्यमी सकीना ठाकुर दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में नया इतिहास रच रही है। राजकीय वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी से इतिहास विषय में एमए करने के बाद कुछ दिन स्वास्थ्य विभाग की परियोजना में सर्वेक्षणकर्ता के रूप में काम कर चुकी सकीना ने 2024 में डेयरी फार्म खोला। वर्तमान में सकीना अपने फार्म से लगभग 112 लीटर (1.12 क्विंटल) दूध प्रतिदिन प्राप्त कर रही हैं। फार्म में वह एचएफ नस्ल की 14 गाएं हैं। पशु चारा स्थानीय व पंजाब से भी ला रही है। मिल्किंग मशीन और चारा कटर भी लगाया है। गोबर खाद के रूप में उपयोग हो रहा है। एक व्यक्ति को रोजगार भी दिया है। महज 23 साल की उम्र में सकीना को प्रतिमाह सवा लाख रुपये आय हो रही है। उनकी सोसायटी से कून के अलावा कोट, लंबीधार, द्रुब्बल, त्रैहड़, माहन इत्यादि गांवों के लगभग 70 परिवार जुड़ चुके हैं। इन्हें मिलाकर सहकारी समिति की आय दो लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंच रही है। राज्य सरकार द्वारा दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी से यहां किसानों की आय भी बढ़ी है। सकीना के पिता पवन ठाकुर मनाली में टैक्सी जबकि माता रमा देवी आर्मी कैंटीन मंडी में काम करती हैं। सकीना बताती हैं कि मंडी में रहने के दौरान घर पर जो दूध आता, वह काफी पतला और निम्न गुणवत्ता का था। वहीं से उन्हें डेयरी फार्म खोलने का विचार आया। जिम, मॉडलिंग व बॉक्सिंग का भी शौक था लेकिन परिवार सरकारी नौकरी के लिए दबाव डालता रहा। इस बीच कुछ समय स्वास्थ्य विभाग की परियोजना में सर्वेक्षणकर्ता के रूप में कार्य किया। कुछ पैसे जोड़े और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में निवेश करने का ठाना। शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही। परिवार से लेकर गांव-चौबारे तक लोग सहयोग की अपेक्षा ताने सुनाते रहे। एक शिक्षित लड़की कैसे गाय-गोबर का काम करेगी। पड़ोसन ने बढ़ाया हौसला, सवा लाख बजट से शुरू किया कारोबार सकीना बताती हैं कि उनका हौसला पड़ोसी गांव भरगांव की चिंता देवी ने दिया। यू-ट्यूब से भी जानकारी ली। बाद में पंजाब से होलस्टीन फ्रिजियन (एचएफ) नस्ल की गाय खरीदी।डेयरी व्यवसाय में पूंजी जुटाने के लिए भी सकीना ने कई माध्यम अपनाए। हाथ में मात्र सवा लाख रुपये के करीब ही बचत थी, मगर हौसला पहाड़ों से भी ऊंचा। ऐसे में ग्रामीण बैंक से लगभग दो लाख रुपए का ऋण लिया और जुलाई, 2024 में सकीना डेयरी फार्म की शुरुआत कर दी। अब मां रमा देवी व भाई-बहन का साथ भी मिल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें