फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: कार्गो ड्रोन से आपदा प्रभावित बायला गांव में पहुंचाई राशन किट

मंडी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अब ड्रोन के माध्यम से भी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसमें जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के ड्रोन सहायक बने हैं। शुक्रवार को आपदा प्रभावित जंजैहली क्षेत्र के बायला गांव में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दल ने कार्गो ड्रोन से 15 किलोग्राम राशन किट पहुंचाया। इस कार्य को अंजाम देने के लिए एसडीआरएफ के 8 जवानों, मंडी पुलिस के 2 कर्मचारियों सहित ड्रोन संचालन से जुड़ी निजी कंपनी के टीम कप्तान नूतन के नेतृत्व में उनके दल के 3 कर्मचारियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। उधर, इंसीडेंट कमांडर एवं संयुक्त निदेशक पंचायती राज सुरेंद्र मोहन ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत सामग्री एवं आवश्यक वस्तुएं भेजने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। एक अन्य ड्रोन की मदद से ओडीधार के लगभग 50 लोगों को दवाइयां भी पहुंचाई गई हैं। इसके अतिरिक्त थुनाड़ी, लम्बाथाच में क्षतिग्रस्त घरों से घरेलू सामान व महत्वपूर्ण कागजात भी सुरक्षित निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें