फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: प्रो. अनुपमा सिंह बोलीं- स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक

जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नेरचौक में स्वामी विवेकानंद के जीवन विचारधारा एवं उनकी आज के समय में प्रासंगिकता विषय पर वीरवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. अनुपमा सिंह रहीं। उनके साथ पुष्पा ठाकुर भी उपस्थित रहीं। अपने प्रेरक संबोधन में प्रो. अनुपमा सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं तथा युवा वर्ग ही सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र सेवा के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। भाषण प्रतियोगिता में जूनियर विंग में काव्यांजलि ने प्रथम, अनुश्रु ने द्वितीय और जैस्मिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर विंग में आयशा ने प्रथम, यशिता ने द्वितीय, ईलिशा ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें