फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: मंडी की प्रो. नितिका कौशल को भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार-2026

रास बिहारी बोस सुभारती यूनिवर्सिटी उतराखंड से संबद्ध प्रोफेसर एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. नितिका कौशल को ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार - 2026’ से सम्मानित किया गया। मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट, समर्पित और प्रभावशाली योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देते हुए उन्हें ‘मेडिकल शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान’ श्रेणी में यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उतराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के उज्ज्वल भवन देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्म्स एंड हायर एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया। समारोह में उत्तराखंड सरकार के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबाेध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रो. नितिका कौशल हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की बल्ह तहसील के रत्ती क्षेत्र की निवासी हैं। उनके पिता महेश कांत कौशल तथा माता तरुणा कौशल हैं। नितिका का विवाह देहरादून में हुआ है। ऐसे में यह सम्मान हिमाचल की बेटी और उत्तराखंड की बहू दोनों रूपों में विशेष गौरव का विषय बन गया है। प्रो. कौशल ने अपने नेतृत्व में छात्र कल्याण, शैक्षणिक गुणवत्ता, व्यक्तित्व विकास तथा शोध उन्नयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। प्रो. कौशल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए उपलब्धि के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। उन्होंने इसे अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुओं के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के स्नेह का परिणाम बताते हुए शिक्षा को सेवा और संस्कार का माध्यम मानकर राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें