फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: गर्भवती महिलाओं को दिया जा रहा अतिरिक्त आहार

गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क समस्त सुविधाएं अस्पतालों में दी जाती है। इस दिशा में जोनल अस्पताल मंडी में सभी सुविधाओं के साथ अतिरिक्त आहार की सुविधा गर्भधारण करने के उपरांत अस्पताल में दाखिल गर्भवती महिलाओं को दिया जा रहा है। बता दें अतिरिक्त आहार इन महिलाओं को जननी सुरक्षा के तहत दिया जाता था लेकिन कुछ वर्षों से यह आहार नहीं मिल रहा था लेकिन अब आईएचबीटी के तहत अतिरिक्त आहार गर्भवती महिलाओं को मुहैया करवाया जा रहा है। डॉ. दिनेश ठाकुर ने कहा कि जोनल अस्पताल में आहार की सुविधाओं को निंरतर दिया जा रहा है वहीं गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त आहार में मिलेटस कुकी, प्रोटीन पंजेरी और शक्ति मिक्स दिया जा रहा है । उन्होंने कहा कि सामान्य डिलीवरी में यह आहार तीन दिन और सिजेरियन डिलीवरी में 7 दिन यह आहार दिया जाएगा जिसकी लागत 30 रुपए होगी लेकिन यह निःशुल्क आहार गर्भवती महिलाओं को दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें