फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा, कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उसे 'दोहरी नीति' अपनाने का आरोप लगाया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जब साल 2023 में महिला आरक्षण बिल संसद में लाया गया था, तब कांग्रेस पार्टी ने इसका समर्थन करते हुए इसे जल्द से जल्द पास करने की मांग की थी। लेकिन अब संसद के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस का रवैया बदला हुआ नजर आया और पार्टी इस बिल को आगे बढ़ाने में सहमत नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर को दर्शाता है। कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं के मुद्दों का इस्तेमाल करती है, लेकिन जब असल में निर्णय लेने का समय आता है तो पीछे हट जाती है। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि देश और प्रदेश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और वे इस तरह की राजनीति को अच्छी तरह समझती हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार का एक बड़ा कारण महिला शक्ति ही बनेगी। ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के पक्ष में रही है और केंद्र की सरकार ने महिलाओं के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने कांग्रेस से स्पष्ट रुख अपनाने की मांग करते हुए कहा कि उसे महिला आरक्षण बिल पर अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें