फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पेंशनरों ने रैली निकाल सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, समय पर पेंशन व डीए एरियर भुगतान की उठाई मांग

मंडी शहर में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों पेंशनरों ने रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और सरकार से तत्काल समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पेंशनरों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं होतीं तो आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर हिमाचल फेडरेशन जोन के संयोजक हरीश शर्मा ने कहा कि पिछले तीन महीनों में लगातार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को पेंशनरों की समस्याओं से अवगत करवाया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही, चिकित्सा बिल महीनों से लंबित हैं और डीए एरियर की दो किश्तों का भुगतान भी अभी तक नहीं किया गया है। इससे वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। हरीश शर्मा ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाए। संठगन ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। संगठन ने मांग की है कि पेंशनरों को हर महीने की पहली तारीख को समय पर पेंशन दी जाए। लंबित चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए। डीए एरियर की दोनों किश्तें जल्द जारी की जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें