फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: लडभड़ोल और चौतड़ा मंडलों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान आयोजित, विधायक प्रकाश राणा ने किया संवाद

लडभड़ोल तथा चौतड़ा मंडलों में आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026' कार्यशालाओं में विधायक प्रकाश राणा ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। लड़भड़ोल मंडल में माँ सिमसा के प्रांगण तथा चौतड़ा मंडल में मां अन्नपूर्णा के प्रांगण में आयोजित कार्यशालाओं के दौरान विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से प्रेरित होकर समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार आज भी संगठन की कार्यप्रणाली का आधार हैं। इन विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। विधायक ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं और कार्यकर्ताओं का उत्साह व प्रतिबद्धता ही संगठन को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करती है। कार्यक्रम के दौरान मंडलों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें