फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पीएम आवास योजना से लाभान्वित परिवारों को बीपीएल श्रेणी से बाहर करने पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि

अंकेश डोगरा Updated Mon, 05 May 2025 03:46 PM IST

प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित परिवारों को बीपीएल श्रेणी से बाहर करने पर पंचायत प्रतिनिधी भड़क उठे हैं। ग्रामीणों संग आक्रोश जताकर नई अधिसूचना में संशोधन की मांग उठाई है। सोमवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय में अपनी इसी मांग को लेकर लामबद्ध हुए विभिन्न पंचायतों के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीण विकास विभाग की नई अधिसूचना में संशोधन की जोरदार मांग उठाई है। मैन भरोला पंचायत के उपप्रधान संजय जम्वाल ने ग्रामीण विकास विभाग की लागू अधिसूचना का जिक्र कर बताया कि ऐसे गरीब परिवार जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास मिले हैं उन्हें बीपीएल के नए सर्वे में चयन के लिए लागू शर्तों में बाहर कर दिया गया है। मनरेगा के कार्यों में सौ दिनों की शर्त भी बीपीएल परिवार में चयन को लेकर बाधा बन गई है। लिहाजा ग्रामीण विकास विभाग इन शर्तों को हटाकर बीपीएल चयन में पात्र परिवारों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया को सरल बनाए। विकास खंड कार्यालय चौंतड़ा में मौजूद ग्राम पंचायत मैन-भरोला के पट्ट, आहडू, नागण, गदयाडा, ठठरी-रोपा व पस्सल गांव के लोगों ने खंड विकास अधिकारी चौंतड़ा पंकज ठाकुर को बताया कि आय सीमा भी डेढ लाख तक की जाए तो पात्र परिवारों को बीपीएल श्रेणी में शामिल होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। ग्रामीण अंकित कुमार, भानुप्रताप, रविकुमार, राजू राम, वार्ड सदस्य बुद्धि सिंह, श्याम सिंह, मनोरमा व सुष्मलता ने बताया कि कर्ज उठाकर जिन निर्धन परिवारों ने एक पक्का कमरा तेज बारिश से स्वयं को बचाने के लिए बनाया हैद्ध उन्हें भी बीपीएल श्रेणी में शामिल करने का प्रावधान किया जाए। बता दें कि बीपीएल परिवारों के नए सिरे से चयन पर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लागू नई अधिसूचना में कई शर्तों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकानों के लाभान्वितों को भी बीपीएल श्रेणी में शामिल न करने का प्रावधान कर रखा है। इससे विकास खंड चौंतड़ा के अधीन आने वाली विभिन्न पंचायतों के प्रधानों ने आपति जताते हुए ग्रामीण विकास विभाग से अधिसूचना में बदलाव की मांग की है। बीपीएल चयन में ग्रामीण विकास विभाग की अधिसूचना में कुछ शर्तों में बदलाव करने को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है जिसे उचित माध्यम से प्रदेश सरकार और ग्रामीण विकास विभाग को भेजा जा रहा है-पंकज ठाकुर, खंड विकास अधिकारी, विकास खंड चौंतड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें