फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: ओपन थियेटर में आयोजन से कलाकारों को मिला मंच

अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Feb 2026 11:44 AM IST

छोटी काशी मंडी में आगामी 16 फरवरी से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याएं शास्त्रीय संगीत के साथ शुरू हो गई हैं। इस बार इन गतिविधियों का आयोजन इंदिरा मार्केट में स्थित ऐतिहासिक संकन गार्डन के खुले मंच पर किया जा रहा है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि पहले इन कार्यक्रमों का आयोजन कांगणीधार स्थित संस्कृति सदन में किया जाता था। लेकिन यहां की दूरी अधिक होने के चलते दर्शक कम मात्रा में ही पहुंच पाते थे। इस बार संगीत से जुड़ी कुछ गतिविधियों को इंदिरा मार्केट में स्थित संकन गार्डन में किया जा रहा और जिससे यहां भीड़ भी जुट रही है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में भी इसी तरह लोगों से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है। वहीं शांस्त्रीय संगीत संध्या में कथक नृत्य के रूप में अपनी प्रस्तुती देने वाले कलाकार जितेंद्र और दिनेश गुप्ता ने जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी रंगमंच से जुड़े कलाकारों को मंच प्रदान करने की अपील की है। साथ हर इन्होनें कहा कि यदि युवा भी इन गतिविधियों में का हिस्सा बनेंगे तो नशे जैसी बुराइयों से भी बचे रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें