देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य व सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी कड़ी में धर्मपुर मंडल में भी तिंरगा यात्रा निकाली गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल भाजपा के अध्यक्ष लेखराज में व प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर के नेतृत्व में निकाली गई जो धर्मपुर भाजपा कार्यालय से शुरू हुई और धर्मपुर बाजार से होती हुई दोबारा भाजपा कार्यालय पहुंची जहां उपस्थित कार्याकर्ताओं को सम्बोंधित करते हुए प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर ने कहा कि आज हमारे देश को एक सशक्त नेतृत्व मिला है और भारतवर्ष की छबी विदेशों में मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने चार दिनों में ही घुटने टेक दिए और हमारे डीजीएमो के सामने गिड़गिड़ाने लगे कि बस करो जिस पर भारतवर्ष ने युद्ध विराम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पहले यूपीए सरकार में सेना बहुत कमजोर हुआ करती थी, लेकिन आज हमारी सेना मजबूत स्थिति में है और सेना का बजट भी कई गुना बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है और हम अपनी सेना को बार-बार नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में स्वतंत्रता संग्राम के लिए जिन सेना के जवानों ने अपने जीवन की आहूति देकर स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया है और वह देश के लिए शहीद हुए है उनकी याद में इस तिंरगा यात्रा को निकाला गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान यह कसम भी खाई गई कि कभी भी अपने देश की आन बान शान तिरंगे को कभी झुकने नहीं देंगे और अपनी अतिंम सांस तक इसकी रक्षा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा हर वर्ष निकाली जाती है और हर घर तक तिरंगा पहुंचे इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया और आगामी रणनीति बनाई। इस मौके पर धर्मपुर मंडल के महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष नेकराम सहित समस्त भाजपा मंडल के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्टों के पदाधिकारी व समस्त कार्यकारणी के सदस्य मौजूद रहे।