फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथा दिन सती भरत प्रहलाद चरित्रों से भक्त भावविभोर हुए

नाचन क्षेत्र की रेफल पंचायत के कुटाहची गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर धर्म और भक्ति की अनुपम झलक देखने को मिली। कथावाचक पंडित पीताम्बर लाल शर्मा ने श्रद्धालुओं को सती चरित्र, भरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र, रामायण कथा और भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य कथाओं का भावपूर्ण रसपान कराया। पंडित शर्मा ने भक्तों को इन प्रसंगों के माध्यम से जीवन में सत्य, भक्ति, सेवा और त्याग के महत्व को सरल भाषा में समझाया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दौरान पूरा वातावरण 'नंद के घर आनंद भयो' और 'जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गूंज उठा। कथा श्रवण करते हुए कई श्रद्धालु भक्ति भाव से झूम उठे और माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।कथा के उपरांत श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजक जीत कुमार और उनके सहयोगियों ने कथा पूर्ण होने पर सभी भक्तों को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर ग्रामीणों सहित आसपास के क्षेत्र से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कथा का आनंद लिया। आयोजकों ने बताया कि भागवत कथा का समापन हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें