फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर आपदाग्रस्त परिवारों की सुनी समस्याएं

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेड, भदराना, तनहेड़, धर्मपुर बाजार, वनाल, स्याठी व पाड़छु पुल में आपदाग्रस्त परिवारों को मिलकर ढांढस बंधाया व समस्याओं की त्वरित सुनवाई की। अनुराग सिंह ठाकुर ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर राहत व पुनर्वास कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अनुराग सिंह ठाकुर जे कहा कि हिमाचल में आई इस प्राकृतिक आपदा ने हमें गहरे जख्म दिए हैं। घर होते हुए बेघर हो जाना किसी के लिए भी बहुत दर्दनाक है और आपदा के समय अपनों से बिछड़ जाना दर्दनाक है। इस दुख की घड़ी में भाजपा ने लगातार प्रयास किए हैं कि लोगों की मदद के लिए जमीन पर सक्रिय रहें। राहत सामग्री के रूप में राशन, बर्तन, दवाइयां हों, लोगों का उपचार हो इसमें मदद की है और आगे भी करेंगे। व्यक्तिगत तौर पर भी हम सबने जो चुनें हुए प्रतिनिधि हैं, अपने प्रयास किए हैं और आगे भी करेंगे, जहां तक केंद्र से मदद की बात है तो पहले भी सेना, एनडीआरएफ की मदद मिली है, केंद्र ने मदद किया है। पहले भी बीते वर्षों में जब आपदा आई तब भी केंद्र की मोदी सरकार ने मदद की है। केंद्र की तरफ से कोई कमी कभी नहीं रही और ना ही आगे रहेगी। जहां तक बात मदद की है हमने मदद की है, लेकिन अगर बात पुनर्वास की है तो उसके लिए जो भी कदम उठाने होंगे, जो भी सहयोग चाहिए होगा, हरसंभव मदद की जाएगी। हिमाचल के हितों की रक्षा करनी चाहिए और वहां पर जो कर्मचारी हैं उनको कोई नुकसान नहीं होना चाहिए, इसका ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें