फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: विधायक चंद्रशेखर ठाकुर बोले- प्रदेश में 62 पहुंची मान्यता प्राप्त खेलों की संख्या, 19 नए खेलों को मिली सरकार की मान्यता

हिमाचल प्रदेश में अब सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त खेलों की संख्या 43 से बढ़कर 62 हो गई है। प्रदेश सरकार ने पिछले कल ही 19 नए खेलों को मान्यता प्रदान की है। यह जानकारी धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने आज मंडी में स्कूली बच्चों की राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलों के शुभारंभ के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अब खिलाड़ियों को अपने खेलों से संबंधित मान्यताओं के लिए किसी अधिकारी या नेता के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रदेश सरकार खेलों को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। खिलाड़ियों की डाइट मनी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी के साथ ही अब उन्हें आवागमन में हवाई जहाज तक की सुविधा प्रदान की जा रही है। जो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के लिए जा रहे हैं उन्हें ट्रेन और प्लेन में बेहतरीन सुविधाओं के साथ भेजा जा रहा है। यह प्रदेश सरकार की खेलों के प्रति संवेदनशीलता का जीता जागता उदाहरण है। चंद्रशेखर ठाकुर ने शिक्षकों से मॉर्निंंग असेम्बली के दौरान बच्चों को जलवायु परिवर्तन के बारे में अहम जानकारियां और ज्ञान देने का आहवान भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने अभी हालही में आपदा का बहुत बड़ा दंश झेला है। यह आपदा जलवायु परिवर्तन के कारण ही आ रही है और इस बारे में अब बच्चों को शिक्षित करना जरूरी हो गया है। यदि बच्चों को इसकी जानकारी और ज्ञान रहेगा तो भविष्य में वे इससे निपटने के लिए पहले से तैयार रहेंगे। इसलिए स्कूलों में वैज्ञानिक अनुभव रखने वालों के माध्यम से इस तरह की जानकारियां और ज्ञान देना जरूरी हो गया है। इस मौके पर उन्होंने बॉयज स्कूल मंडी में बॉस्केटबॉल कोट निर्माण के लिए दस लाख रूपए देने की घोषणा भी की। स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। आज से शुरू हुई यह प्रतियोगिता अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी और यहां से बच्चों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें